गोली मारकर अध्यापक की हत्या, तीन घायल

गोली मारकर अध्यापक की हत्या, तीन घायल


आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव में आपसी विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच लाठी डंडा जमकर चला। इस दौरान गोली लगने से अध्यापक की मौत हो गई। वहीं लाठी के हमले में तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने हत्यारोपित समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर लिया।
खानपुर भगतपट्टी गांव निवासी व पेशे से प्राइवेट शिक्षक रामानुज सिंह (55) पुत्र पारस सिंह का अपने पट्टीदार राजीव सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह से रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान लाठी डंडा से मारपीट होने लगी। आरोप है कि इस बीच लाइसेंसी बंदूक से रामानुज को लक्ष्य कर गोली मार दी गई। गोली से घायल रामानुज की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं लाठी के हमले से तीन अन्य लोग घायल हो गए। हत्या की खबर मिलते ही एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह, सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद, बिलरियागंज थानाध्यक्ष मनोज सिंह भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक बरामद कर मुख्य आरोपित समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार