प्रेमी से बात कर रही थी बेटी, मां और बहन ने उठाया खौफनाक कदम

प्रेमी से बात कर रही थी बेटी, मां और बहन ने उठाया खौफनाक कदम


आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के रेड़हा गांव में आनर किलिंग का मामले सामने आया है। गुरुवार रात को मां-बेटी ने मिलकर मायके में रह रही विवाहिता की हत्या कर दी। घटना रात लगभग एक बजे की है। मृतका का नाम प्रतिभा (28) पुत्री रमाशंकर चौहान है।

आरोप है कि प्रेमी के साथ घूमने और फोन पर बातचीत करने से नाराज नाराज मां नीता और बहन संध्या ने मिलकर हत्या की है। पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना क्षेत्र के रेड़हा गांव निवासी रमाशंकर चौहान की पुत्री प्रतिभा (28) की शादी प्रमोद चौहान निवासी बिलरियागंज से हुई थी। वह दो बच्चों की मां थी। प्रमोद खाड़ी देश में नौकरी करता है। प्रतिभा अपने मायके में ही रहती थी। प्रतिभा का किसी से प्रेम प्रसंग था। अक्सर फोन पर प्रेमी से बात करती थी। जिसका विरोध मां नीता देवी और बहन संध्या करती थी। इस बात को लेकर झगड़ा भी होता था।

बृहस्पतिवार की रात भी इसी बात को लेकर विवाद होने पर हुआ था। आरोप है कि इन दोनों ने कुल्हाड़ी और हथौड़े से प्रतिभा पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को घटना के संबंध में पिता रमाशंकर ने तहरीर देकर अपनी पत्नी और बेटी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद