किशोरी से छेड़खानी, आरोपित फायरकर्मी गिरफ्तार

किशोरी से छेड़खानी, आरोपित फायरकर्मी गिरफ्तार


आजमगढ़। शुक्रवार को जैसे ही एक किशोरी ने दमकल विभाग के दीवान पर ज्यादती की शिकायत की, पुलिस अलर्ट हो गई। फिर क्या था, आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने आरोपित के मूल तैनाती वाले जिला बस्ती के पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेजी है। 
शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मोहल्ला स्थित अग्निशमन केंद्र पर तैनात हेड कांस्टेबल (दीवान) देवेंद्र पांडेय की तैनाती मूलत: बस्ती जिले में है। वह आजमगढ़ में अटैच चल रहा था। उसने शुक्रवार की देर शाम एक किशोरी को बातचीत के जरिये उलझा लिया। कोल्ड ड्रिंक्स पिलाने के बहाने स्टेडियम के पास ले जाकर छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग पहुंच आए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित फायरकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे