हत्या कर बोरे में बांधकर फेंका शव, मचा हड़कम्प
On



आजमगढ़। सोमवार की सुबह बोरे में बंधा शव मिलने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिला। शव पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के निकासीपुर गांव के लोग सोमवार तड़के टहलने और व्यायाम करने के लिए बनगांव माइनर की पुलिया के पास से गुजर रहे थे। साधन सहकारी समिति से सटी पुलिया के नीचे फंसे बोरे को कुछ कुत्ते फाड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान लोगों को बोरे से बाहर निकलता व्यक्ति का हाथ दिखाई दिया।
लाश मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दीदारगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बोरे को नहर की पुलिया से बाहर निकलवा कर जांच शुरू की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पांच से छह दिन पुराना लग रहा है। किसी ने हत्या कर फेंका गया है। उम्र 40 वर्ष के आसपास है। गर्दन पर बंधी हुई रस्सी से गला कट गया है।
Tags: आजमगढ़

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 10:29:50
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...



Comments