जमीन पर गिरते ही बिखर गया हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
On



आजमगढ़। हेलीकॉप्टर क्रैश होने की वजह से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद अंतर्गत सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव के पास सोमवार की सुबह गिर गया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है, जबकि एक का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी जांच-पड़ताल में जुटे है।
सोमवार की सुबह से खराब मौसम के बीच आसमान में हेलिकाॅप्टर अनियंत्रित होता नजर आया। देखते ही देखते हेलिकाॅप्टर खेतों की ओर तेजी से आने लगा। आनन फानन पहुंचे ग्रामीण राहत कार्य में जुट गए। हेलिकाप्टर जमीन से टकराने के बाद टुकड़े टुकड़े में बिखर गया है। एक पायलट का भी शव बरामद किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आसमान में संतुलन खाेने के कारण एक युवक को पैराशूट से छलांग लगाते देखा गया, जिसे ढूंढ़ा नहीं जा सका है। हेलीकॉप्टर के मलबे से करीब दो किमी. दूर एक व्यक्ति का शव जरूर बरामद हुआ है।
Tags: आजमगढ़

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 22:47:59
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...




Comments