मुठभेड़ में इनामियां अपराधी को लगी गोली, फिर...

मुठभेड़ में इनामियां अपराधी को लगी गोली, फिर...

 


आजमगढ़। जिले में दिन दहाड़े हुई लूट की घटना के बाद पुलिस एक्शनमोड में आ गयी। ऐसे में देर शाम से ही पूरे जिले में सघन तलाशी अभियान छेड़ा गया था। इसी क्रम में दीदारगंज थाने की पुलिस भी सड़क पर थी, तभी पुलिस और बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की गोली से 25 हजार का इनामी शातिर बदमाश मुकेश जहां घायल हो गया, वही उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस काम्बिंग कर रही है।


दीदारगंज और फूलपुर कोतवाली पुलिस शनिवार को देर शाम चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर के जरिए दीदारगंज पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश किसी बड़ी घटना के फिराक में निकले है। सूचना  मिलते ही पुलिस नाकाबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी को जुट गयी। इस बीच, बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया तो पुलिस टीम पर फायर झोंक दिए। इसमे थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए। वही पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार का इनामी बदमाश मुकेश गौतम घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल अपराधी डी-71 पंजीकृत गैंग का सक्रिय सदस्य था। यह थाना कप्तानगंज एवं तहबरपुर के साइबर अपराधो में वांछित चल रहा था। इस पर विभिन्न थानों के आधा दर्जन से अधिक साइबर क्राइम के मुकदमे पंजीकृत है। घायल बदमाश मुकेश गौतम के पास से तमंचा, 3 एटीएम कार्ड, नगदी व एक चोरी की पल्सर गाड़ी बरामद हुई है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
UPSC का सफर कभी भी आसान नहीं होता। अच्छे-अच्छे मेधावी छात्र भी इस परीक्षा की गहराई नापते-नापते थक जाते हैं।...
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान