मामूली विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या

मामूली विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या


आजमगढ़। सोमवार की सुबह आम बेचने के लिए चौकी लगाने के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर निजामाबाद थाने की पुलिस के साथ CO सदर अकमल खां भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी गई है।  

निजामाबाद थाना क्षेत्र के आबिद (18) पुत्र मुन्नू निवासी खुदादादपुर, अनस (30) पुत्र तुफैल गांव के बाहर फरिहां सरायमीर मार्ग पर चौकी रखकर आम बेचते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को चौकी रखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। सोमवार को सुबह 6.30 बजे भी दोनों इसी मामले को लेकर भिड़ गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद दोनों घर चले गए। आरोप है कि अनस (30) पुत्र तुफैल घर से तमंचा लेकर निकला और आबिद को उसके घर के दरवाजे पर ही सीने में गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। परिजन आबिद को लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता मस्कट में रहते हैं। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे