पशु तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली

पशु तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली

सिंगरामऊ : बछुआर गांव के पास हाईवे पर पुलिस और पशु तस्करों के बीच मंगलवार की शाम को हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। घायल बदमाशों की पहचान बालक दास यादव पुत्र रामजग यादव, (निवासी कोहड़ा शाहगंज) और पंकज यादव पुत्र रुदल यादव (निवासी बढौना सरपतहा) के रूप में हुई है।

पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर ट्रक में पशुओं को लेकर वाराणसी की ओर जा रहे हैं। ट्रक बछुआर गांव की पुलिया के पास पहुंची तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जबाबी में हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए।घायल बदमाशों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पशुओं से भरे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली