Road Accident में दरोगा की मौत, सिपाही रेफर

Road Accident में दरोगा की मौत, सिपाही रेफर

देवरिया। जिले के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामजानकी मार्ग पर तेलिया कला के पास सड़क हादसे में एक दरोगा की मौत हो गयी, जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल है। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। 

गाजीपुर जनपद निवासी रमाशंकर सिंह यादव (50) बरहज थाना क्षेत्र के गौरा पुलिस चौकी इंचार्ज थे। मंगलवार की सुबह वह सिपाही अजय कुमार सिंह (46) के साथ विभागीय कार्य से मईल की तरफ जा रहे थे। इनकी बाइक रामजानकी मार्ग पर स्थित तेलिया कला गांव के सामने गैस एजेंसी के पास पहुंची थी, तभी मईल की तरफ से बरहज जा रही बोलेरो अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार दरोगा तथा सिपाही को रौंद दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल देवरिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दरोगा रमाशंकर सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीरावस्था में सिपाही अजय कुमार सिंह को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। हादसे में दरोगा की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक