स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी हजारों की भीड़ के बीच राजेश सिंह दयाल ने सलेमपुर को लेकर किया बड़ा ऐलान

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी हजारों की भीड़ के बीच राजेश सिंह दयाल ने सलेमपुर को लेकर किया बड़ा ऐलान

देवरिया : देवरिया के पिंडी में राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा परमहंस बबुआ जी इण्टर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के अंतिम दिन इलाज व जांच कराने के लिए मरीजों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्वास्थ्य शिविर में सुबह 8 बजे से ही लम्बी क़तारें लग गयी।

भीड़ को देखते हुए रजिस्ट्रेशन के लिए 6 काउंटर लगाए गए थे। स्वास्थ्य शिविर में 4 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने अपना इलाज कराया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आये मरीजों ने लखनऊ के चन्दन अस्पताल के डॉक्टरों से इलाज कराने व निःशुल्क दवा मिलने पर ख़ुशी ज़ाहिर की। स्वास्थ्य शिविर में लखनऊ के चन्दन अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट, आर्थोपेडिक, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजो की जांचकर दवा दी गयी।

IMG-20230925-WA0044

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय हल्दी नं. 2 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

स्वास्थ्य शिविर की सफलता पर राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के संस्थापक राजेश सिंह ने पिंडी की जनता द्वारा प्राप्त किए आशीर्वाद की भावुक व्याख्या करते हुए उन्हें अपने मिशन से संबोधित किया। कहा कि 'राजेश सिंह दयाल का एक ही सपना स्वस्थ खुशहाल हो सलेमपुर अपना' ही लक्ष्य है। राजेश सिंह दयाल ने टीम के डॉक्टर, स्टाफ़ और स्वास्थ्य शिविर में विशेष सहयोग करने वाले अरविंद सिंह, राजीव राम, श्रीधर, सुनील शाह, स्वराज सिंह,पंकज शाही को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़े Ballia में 11 जनवरी से लापता युवक का मिला शव, मचा हड़कंप

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार