ट्रेन से कटे प्रेमी युगल... ट्रैक पर मिला शव

ट्रेन से कटे प्रेमी युगल... ट्रैक पर मिला शव

UP News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र में स्याना रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे एक 14 वर्षीय छात्रा और 19 वर्षीय युवक के शव मिले। युवक की पहचान थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी दीपांशु के रूप में हुई है। वहीं, किशोरी कक्षा 8 की छात्रा थी और गांव के जूनियर स्कूल में पढ़ती थी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बहादुरगढ़ इलाके के एक गांव निवासी प्रेमी युगल ने शुक्रवार की सुबह गढ़ क्षेत्र में ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव निवासी 18 वर्षीय युवक का गांव की ही कक्षा आठ की छात्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका दोनों के परिजन विरोध कर रहे थे। बृहस्पतिवार की रात होलिका दहन के बाद युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका को घर से लेकर फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह दोनों के शव गढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्याना रोड रेलवे फाटक के निकट ट्रैक पर पड़े मिले। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी