कमरे से मिला सिपाही का शव, जांच में जुटी पुलिस

कमरे से मिला सिपाही का शव, जांच में जुटी पुलिस

लखीमपुर-खीरी। शहर के मोहल्ला बहादुर नगर में किराए से कमरे में रह रहे एक सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह कमरा न खुलने पर मकान मालिक व आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोला तो सिपाही मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मऊ जनपद निवासी जयनाथ यादव (50) पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी डूयटी न्यायालय में लगी हुई थी। जयनाथ यादव शहर के ही मोहल्ला बहादुर नगर में किराए के कमरा में रहते थे। सोमवार को उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो जयनाथ अचेत अवस्था में ही कमरे में ही पड़े हुए मिले। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत सिपाही के परिजन भी पहुंच गए है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया : बांसडीह क्षेत्र के सहपुरवा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बेरूआरबारी 50 वर्षीय अशोक यादव का शुक्रवार को...
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल