रिश्वतखोरी में गिरफ्तार शिक्षक को बीएसए ने किया सस्पेंड

रिश्वतखोरी में गिरफ्तार शिक्षक को बीएसए ने किया सस्पेंड

UP News : शामली बीएसए लता राठौर ने बीआरसी कार्यालय पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए शिक्षक दिनेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। तीन दिन पहले शुक्रवार को एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने बीआरसी कार्यालय पर संबद्ध सहायक शिक्षक दिनेश कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई गांव धनैना के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक विजय सिंह की शिकायत पर की थी। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक त्रिवेंद्रपाल की तरफ से आरोपी शिक्षक दिनेश कुमार के विरुद्ध आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी शिक्षक को मेरठ एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।

इस प्रकरण में बीएसए लता राठौर ने बताया कि रिश्वत लेने हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुए सहायक शिक्षक दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया इस प्रकरण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उधर, पीड़ित शिक्षक विजय सिंह का आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी शामली कुमारी प्रिंसी की भी इसमें संलिप्तता रही है।

यह भी पढ़े बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे