छात्रा के पिता ने शिक्षिका को पीटा, वजह हैरान करने वाला

छात्रा के पिता ने शिक्षिका को पीटा, वजह हैरान करने वाला

बिजनौर : स्योहारा के गांव मीठेपुर में छात्रा के पिता ने कॉलेज में घुसकर शिक्षिका से मारपीट कर दी। टेस्ट में जीरो नंबर आने पर शिक्षिका ने सातवीं की छात्रा का हाथ आगे कराते हुए दो तीन छड़ी मार दी थी। पिता ने इसका बदला शिक्षिका की पिटाई करके लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची तो अभद्रता की गई। पुलिस की गाड़ी का लोगों ने घेराव कर लिया। पुलिस बड़ी मुश्किल से उसे थाने लेकर आई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की दोपहर एमएसपी इंटर कॉलेज में कक्षा सात के छात्र-छात्राओं का टेस्ट पेपर हुआ। इसमें एक छात्रा के जीरो नंबर आए। शिक्षिका ने छात्रा की हथेली पर छड़ी मार दी। यह बात छात्रा ने घर जाकर बता दी। इस पर पिता आग बबूला हो गया। आरोप है कि पिता ने स्कूल में घुस कर शिक्षिका के साथ मारपीट की। पीड़ित शिक्षिका ने थाने पहुंच कर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी अभिभावक को गाड़ी में बैठाया तो उसके परिजनों और ग्रामीणों ने थाने की गाड़ी का घेराव कर आरोपी युवक को छुड़ाने का प्रयास किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी को थाने ला सकी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे