ट्रेन से कटकर शिक्षामित्र ने दी जान, सुसाइड नोट वायरल

ट्रेन से कटकर शिक्षामित्र ने दी जान, सुसाइड नोट वायरल


बिजनौर। यहां एक शिक्षामित्र ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। शिक्षामित्र ने जहां जान दी है, वही ट्रैक के बाहर उनकी बाइक खड़ी मिली है। शव के पास ट्रैक पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने सरकार की नीति का विरोध करते हुए जान देने की बात कही है। हालांकि किसी भी पुलिस अधिकारी की ओर से सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं की है। 

चांदपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर बेला में कौशल सिंह शिक्षामित्र थे। वे शुक्रवार की सुबह स्कूल में पढ़ाने गए थे। कुछ देर बाद वह स्कूल से निकल गये और लगभग 10 बजे उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, शव के पास जिस सुसाइड नोट के मिलने की बात की जा रही है, उसमें लिखा है, ''मैं कौशल सिंह मिर्जापुर बेला में तैनात हूं। आज सरकार की दोहरी नीति से तंग आकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं। अल्प मानदेय 10 हजार में मैं अपने परिवार का पालन-पोषण नहीं कर पा रहा हूं। मेरे लिए जीवन जीना मुश्किल हो गया है।''

प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर बेला में तैनात शिक्षामित्र कौशल सिंह के इस कदम से हर कोई आहत है। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। उनके दो बेटे और एक बेटी है। घटना का कारण साफ नहीं है। मामले में चांदपुर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस सुसाइड नोट मिलने से इनकार कर रही है। यह सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद