DM को BDO ने दी जान से मारने की धमकी : मीटिंग में गाली-गलौज और अभद्रता, मुकदमा दर्ज

DM को BDO ने दी जान से मारने की धमकी : मीटिंग में गाली-गलौज और अभद्रता, मुकदमा दर्ज

UP News : उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मीटिंग के दौरान जिलाधिकारी और बीडीओ के बीच तीखी झड़प हो गई। आरोप है कि इस दौरान आगरा डीएम से बीडीओ ने अभद्रता की। बैठक में गाली-गलौज की और हाथापाई की कोशिश भी हुई। घटना उस वक्त हुई जब बीडीओ से उनके क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति और समस्याओं के निस्तारण न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। बीडीओ बरौली अहीर अनिरुद्ध सिंह चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। 

मीटिंग में सही-सही क्या हुआ, इस बारे में कोई स्पष्ट बताने को तैयार नहीं है। जिलाधिकारी की ओर से बीडीओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान के इस आचरण पर थाना रकाबगंज में केस दर्ज कराया गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत पंकज कुमार की तहरीर पर आरोपी बीडीओ पर धारा 323, 504, 506 और 332 के तहत केस दर्ज किया गया है।

एफआईआर में बताया गया है कि समीक्षा बैठक शालीनता से चल रही थी। जिलाधिकारी ने बरौली अहीर की समीक्षा करते हुए धीमी विकास गति पर बीडीओ अनिरुद्ध सिंह से जानकारी चाही तो वह उत्तेजित हो गए। उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट का भी प्रयास किया। वहीं, यूपी कांग्रेस ने इसे ट्वीट करके योगी सरकार पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित