Road Accident में तीन जवानों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

Road Accident में तीन जवानों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

बस्ती। मुंडेरवा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की रात Road Accident में सीआरपीएफ के तीन जवानों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही एसपी आशीष श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की सी-112 कंपनी के जवानों की चुनाव ड्यूटी बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में लगी थी। गुरुवार की रात जवान बोलेरो से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। मुंडेरवा थाना अंतर्गत खजौला चौकी अंतर्गत नरियायांव गांव के पास बोलेरो की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालकों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बोलेरो में सीआरपीएफ के चार जवान मौजूद थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई। ड्राइवर की सांस चल रही थी, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी होने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए। देर रात तक मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने सीआरपीएफ के अधिकारियों को घटना की सूचना दी है।

Tags: Basti

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार