खो-खो Update : बस्ती में 02 जून से होगा 19वी सब जूनियर स्टेट चैम्पियंनशिप

खो-खो Update : बस्ती में 02 जून से होगा 19वी सब जूनियर स्टेट चैम्पियंनशिप


बस्ती। 19 वीं सब जुनियर स्टेट खो-खो चैम्पियनशिप (बालक और बालिका) का आयोजन 02 से 04 जून 2022 तक बस्ती में होना सुनिश्चित हुआ है। यूपी खो-खो एसोसिएशन के चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह, अध्यक्ष डॉ सुधा रानी तिवारी व सचिव चंद्रभानु सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि ब्वायज और गर्ल्स की 19वीं सब जूनियर स्टेट खो-खो चैम्पियनशिप का उद्घाटन 02 जून को बस्ती में होगा। इसमें सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के लगभग 60 जिलों से कुल 1500 खिलाड़ियों के प्रतिभाग कराने की तैयारी है।
यूपी खो-खो एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य और सचिव, डिस्ट्रिक्ट खो-खो एसोसिएशन बस्ती राम सिंह को आयोजन सचिव का उत्तरदायित्व दिया गया है। आयोजन सचिव राम सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के लिये रहने खाने की उत्तम व्यस्था की जाएगी। सभी खिलाड़ी अपने साथ अपना आधारकार्ड, आयु प्रमाणपत्र और पात्रता फार्म अनिवार्य रूप से लेकर आएंगे। बस्ती के इस ऐतिहासिक स्टेट खो-खो चैम्पियनशिप से यू पी में खो-खो खेल और खिलाडियों को एक नई दिशा मिलेगी।
Tags: Basti

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे