युवक से नागिन ने ऐसे लिया नाग की मौत का बदला, हैरान कर देगी बदले की ये कहानी

युवक से नागिन ने ऐसे लिया नाग की मौत का बदला, हैरान कर देगी बदले की ये कहानी

लखनऊ : नाग की मौत के बाद नागिन का बदला आपने फिल्मों और कहानियों में तो जरूर सुना होगा, पर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हकीकत में ऐसा मामला सामने आया है। यहां खेत पर निकले एक सांप (नाग) को युवक ने मार डाला। युवक ने सांप का फन बुरी तरह से कुचल दिया। इसके एक घंटे बाद ही नागिन ने उसके हाथ में डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक अपने घर तो दूर पानी तक नहीं मांग सका। इसकी खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। युवक के घर में मातम छा गया।

घटना क्यारा क्षेत्र का है, जहां का गोविंद कश्यप (32) खेतों में मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह वह गांव निवासी अतुल सिंह के खेत में धान की कटाई के बाद पुआल इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान एक सांप निकल गया। सांप फन उठाकर बैठ गया। सांप को देखते ही गोविंद ने लाठी से उसे पीट शुरू कर दिया। गोविंद ने सांप का बुरी तरह से फन कुचलकर उसे मार डाला। इसके बाद मरने हुए सांप को छोड़कर वह खाना खाने चला गया।

कुछ देर बाद दूसरा सांप आया (जो नागिन बताई जा रही है) और मरे हुए सांप के पास बैठ गया। करीब एक घंटे बाद गोविंद जब वापस खेत पर लौटा तो नागिन ने गोविंद के हाथ में डसकर नाग की मौत का बदला ले लिया। नागिन के डसने के बाद गोविंद घर की तरफ दौड़ा लेकिन वह रास्ते में ही गिर गया। गोविंद पानी तक नहीं मांग सका। गोविंद को डसने के बाद नागिन कहीं जाकर छिप गई। खेत मालिक ने गोविंद को जब तड़पता देखा तो घर वालों को सूचना दी।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

सूचना पर पहुंचे घर वाले उसे सीधे डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सांप के डसने के बाद उसका जहर गोविंद के पूरे शरीर में फैल चुका था। डॉक्टर ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। गोविंद की मौत के बाद से घर में कोहराम मच गया। हालांकि ग्रामीणों ने गोविंद को काटने वाले सांप की खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे