तांत्रिक के घर 25 लाख कैश संग बोरे में मिली करोड़ों की ज्वेलरी

तांत्रिक के घर 25 लाख कैश संग बोरे में मिली करोड़ों की ज्वेलरी

UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली में झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक के घर में लाखों रुपये कैश मिला है। इतना ही नहीं उसके यहां से बोरियों में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। पुलिस को इसकी जानकारी तब हुई, जब झाड़-फूंक करने वाले मियां की तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तांत्रिक के पास कितना पैसा और कहां रखा है, इसकी जानकारी उसके साथ रहने वाली दो महिलाओं को थी। मकान मालिक और उन महिलाओं के बीच रुपयों को लेकर विवाद हुआ, तब ये मामला पुलिस के पास पहुंचा।

बरेली के बहेड़ी इलाके में ताबीज देने वाले मियां की तबीयत खराब होने के बाद उन महिलाओं और मकान मालिक के बीच एक करोड़ रुपये के आभूषण और करीब 25 लाख रुपये कैश को हड़पने को लेकर विवाद हो गया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कीमती सामान कब्जे में लेकर गई। पुलिस के हाथ में करोड़ों के जेवरात और लाखों रुपये नकद देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं। पुलिस ने बोरे में भरकर रुपये बरामद किए और अपने साथ लेकर चली गई।

रविवार को पुलिस ने दावा कि किया कि 18.50 लाख रुपये बरामद हुए हैं। दूसरी ओर, क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि थैलियों में 25 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी थी। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी है। बताया जा रहा है कि संभल के रहने वाले सैयद अतहर मियां गुरसौली गांव में एक किराए के मकान में रहकर लोगों को ताबीज देने का काम करते हैं। शनिवार को अचानक मियां की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद मियां को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मियां के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके साथ रहने वाली महिलाओं और मकान मालिक के बीच मियां के सोने-चांदी को लेने को लेकर झगड़ा होने लगा। इसके बाद पहुंची पुलिस के हाथ में 500-500 रुपये के नोटों से भरा बोरा और दूसरे में सोने-चांदी के जेवरात देखकर हर किसी की आंखों चका-चौंद रह गईं। त्योहार के मौके पर हालात ना बिगड़ जाएं, इसको लेकर पुलिस ने मियां के कीमती सामान को अपने कब्जे में ले लिया। 

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा