बलिया : घाघरा के छाड़न में डूबने से युवक की मौत
On



बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की डूंहा बिहरा में रविवार को घाघरा नदी के छाड़न में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। उधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
डूहा निवासी विनोद गोंड़ (45) पुत्र स्व. छबीला गोंड़ रविवार की सुबह शौच के लिये सरयू नदी के छाड़न के पास गया था। इसी बीच अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने उतराए हुए शव को देखकर शोर मचाया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 06:22:53
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...


Comments