बलिया : अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार
On



बलिया : अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नगर कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण व दुष्कर्म में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्त अविनाश कुमार भारती को चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बुधवार को कोतवाली के उप निरीक्षक माखन सिंह मय हमराह कां. विपिन कुमार पटेल व उग्रसेन यादव ने धारा 363, 366, 376 भादवि व 5एल/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अविनाश कुमार भारती पुत्र शिवशंकर राम (निवासी : भोजपुर, थाना सुखपुरा, बलिया) को मुखबिर की सूचना पर गड़वार तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments

Latest News
24 Mar 2026 14:54:47
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...


Comments