बलिया में युवक की मौत बनकर टूटा बिजली का खम्भा

बलिया में युवक की मौत बनकर टूटा बिजली का खम्भा

बलिया : केबल तार खींचते समय बिजली का सीमेंटेड खंभा युवा मजदूर की मौत बनकर टूट गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते रसड़ा पहुंच गये। यह दर्दनाक घटना रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बैजलपुर गांव की है। 

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बैजलपुर गांव में बिजली विभाग के ठेकेदार द्वारा खंभे से नंगे तारों को उतारकर केबल तार लगाने का काम बुधवार को चल रहा था। खंभे पर गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर निवासी मार्कंडेय राजभर (45) काम कर रहा था। केबल तार खींचते समय खम्भा टूट गया, जिससे मार्कंडेय राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी रसड़ा ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। साथ में आए लोग उसे इलाज के लिए मऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मजदूर की मौत हो गई।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे