बलिया : झुरमूट में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

बलिया : झुरमूट में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

बैरिया/मझौवां, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा स्थित राजा के बाग में केले के खेत में घेरे गये तार में विद्युत प्रवाह के कारण करंट की जद में आने से एक महिला की मौत हो गयी। घटना के बाद मूंज के झुरमुट में शव रखा हुआ पाया गया। सूचना पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

दया छपरा निवासी बियफी देवी (65) पत्नी दीनानाथ यादव का खेत के बगल में मूंज के झुरमुट में शव मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि बियफी देवी दो दिन पूर्व किसी को बिना बताए घर से बाहर निकल गई थी। लोगों का कहना है कि बिजली के तार से घेरे गए केले के खेत में घुसते समय तार में प्रवाहित करंट से महिला की मौत हो गयी है। घटना पर पर्दा डालने  के लिए उक्त खेत में खेती करने वाले  लोगों ने शव को उठाकर मूंज के झुरमुट में रख दिया था। परिजन ढूंढते हुए मौके पर गए तो मूंज के झुरमुट में शव रखा हुआ मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान व कोतवाल रामायण सिंह भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरान्त उचित कार्रवाई की जाएगी। पोस्टर्माटम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

शिवदयाल पांडेय मनन/हरेराम यादव

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक