बलिया में रहस्यमय ढंग से तीन बच्चों संग महिला लापता, विदेश में है पति

बलिया में रहस्यमय ढंग से तीन बच्चों संग महिला लापता, विदेश में है पति

बैरिया, बलिया : तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ रहस्यमय ढंग से लापता महिता का अब तक पता नहीं चल सका है। दोकटी पुलिस विवाहिता का पता लगाने के लिए हाथ पांव मार रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकीं है। वहीं, गायब विवाहिता के पिता ने 11 फरवरी को धारा 363 आईपीसी के तहत दोकटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
 
दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी विष्णुदेव चौधरी से पायल की शादी सन् 2011 हुई थी। विष्णुदेव चौधरी दुबई में रहकर नौकरी करते है, जबकि पत्नी पायल देवी (28) अपने पुत्र आदित्य कुमार (11), बिक्की (9) व विक्रम (5) भगवानपुर रहती थी। पायल का मायका सीमावर्ती बिहार के सारण जनपद अंतर्गत थाना मांझी के मोहद्दीगंज तिवारी टोला है। प्राथमिकी दर्ज कराने वाले विवाहिता के पिता राजधन चौधरी ने बताया कि पहले मेरे दामाद के फोन पर मेरी बेटी व नातियों के अपहरण की धमकी दी गई थी। इसके बाद चारों अचानक गायब हो गए है, जो समझ में नहीं आ रहा है।
 
इस सम्बन्ध में दोकटी के थानाध्यक्ष मदन पटेल ने पूछने पर बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम बनाकर विवाहिता व उसके बच्चों के सम्बंध में जानकारी जुटाने में जुटी है। शीघ्र ही सभी को बरामद कर लिया जायेगा। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश