बलिया : कमरे का नजारा देख उड़े पत्नी के होश
On




बलिया : मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत मनियर के उत्तर टोला में शुक्रवार को एक युवक को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची मनियर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
मनियर कस्बा के वार्ड नं. 6 निवासी बब्बन तुरहा (30) पुत्र मलू तुरहा का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलते मिला है। घटना के वक्त उसकी पत्नी छत पर कपड़ा डालने गई थी। वापस लौटी तो उसके होश उड़ गये।
पति को फांसी के फंदे पर लटका देख वह दहाड़े मार कर रोने लगी। उसके रोने की आवाज सुन परिजनों के अलावा आसपास के लोग पहुंच गये। फांसी के फंदे से उतार कर युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


Related Posts
Post Comments
Latest News
12 May 2025 08:33:19
UP News : यूपी के मेरठ जिले के लावड़ कस्बे में दबिश के दौरान महिलाओं को पीटने के मामले में...
Comments