शादी से ठीक पहले ब्यूटी पार्लर से गायब हुई दुल्हन : खुशियों के बीच मची अफरा-तफरी, दूल्हे ने तोड़ी शादी

शादी से ठीक पहले ब्यूटी पार्लर से गायब हुई दुल्हन : खुशियों के बीच मची अफरा-तफरी, दूल्हे ने तोड़ी शादी

UP News : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में मंगलवार को एक खुशी का माहौल अचानक गम और तनाव में बदल गया। शादी समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दुल्हन शादी की रस्मों से ठीक पहले ब्यूटी पार्लर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई।करीब पांच घंटे तक दुल्हन का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद वह बिना तैयार हुए अपने माता-पिता के साथ गेस्ट हाउस लौटी। इस घटनाक्रम से नाराज दूल्हे ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मैरिज होम में सामने आया।

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का विवाह एक युवक के साथ तय हुआ था। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। दोनों परिवारों में उत्साह का माहौल था। मंगलवार को शादी वाले दिन, दुल्हन को तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर भेजा गया था। लेकिन, ब्यूटी पार्लर पहुंचने के कुछ देर बाद ही दुल्हन ने कथित तौर पर पार्लर संचालिका को किसी काम का बहाना बनाकर वहां से चली गई और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने दुल्हन से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इससे परिवार वाले घबरा गए।

दुल्हन के लापता होने की खबर जल्द ही दूल्हे और उसके परिवार तक भी पहुंच गई, जिससे वहां भी हड़कंप मच गया। अप्रत्याशित तनाव के कारण दूल्हे के पिता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रात करीब 10 बजे, दुल्हन अपने माता-पिता के साथ गेस्ट हाउस वापस आई, लेकिन वह तैयार नहीं थी और उसकी वापसी को लेकर भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। दुल्हन को वापस देख दूल्हे और उसके परिवार वाले और भी नाराज हो गए। इस घटना के बाद दूल्हे ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे के इस फैसले से वधू पक्ष को गहरा सदमा लगा।

यह भी पढ़े 60 साल के जीजा से साली को हुआ प्यार, दोनों हुए फरार

इस पूरे घटनाक्रम से आहत दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वधू पक्ष का कहना है कि लड़के वालों ने शादी से पहले अतिरिक्त दहेज की मांग की थी। दुल्हन के लापता होने का कारण यही दबाव हो सकता है। उन्होंने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करने और मामले की जानकारी लेने का प्रयास की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दूल्हा और उसका परिवार अपने फैसले पर अड़े रहे और शादी करने के लिए राजी नहीं हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने बताया कि लड़की के पिता द्वारा अतिरिक्त दहेज मांग करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले की जांच चौकी प्रभारी को सौंप दी गई है। दूल्हे पक्ष से भी पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े बलिया में शिक्षकों की इन समस्याओं पर चुप नहीं रहेगा माध्यमिक शिक्षक संघ

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : बच्चों के विवाद में जमकर चले ईंट पत्थर और लाठी डंडे Ballia News : बच्चों के विवाद में जमकर चले ईंट पत्थर और लाठी डंडे
बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के तालिबपुर गाँव में बच्चों के विवाद में जमकर चले ईंट पत्थर व लाठी...
Ballia News : ज्योति को 'बुझाकर' कर दिया गायब
बलिया DM ने किया DH का निरीक्षण, इन विन्दुओं पर रहा विशेष फोकस
एनडीआरएफ टीम ने सनबीम बलिया के बच्चों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
Ballia Basic Education : स्कूल में रोली चंदन और पुष्प-वर्षा से बच्चों का अभिनन्दन
MES में चयनित बलिया के आकाश और उनके पैरेंट्स को प्रयागराज के महापौर ने किया सम्मानित
बकरी को निगलकर अजगर ने कर दी बड़ी भूल, VIDEO देख चौक जायेंगे आप