दूल्हे ने पकड़ा दुल्हन के पिता का गिरेबान, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

दूल्हे ने पकड़ा दुल्हन के पिता का गिरेबान, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

बिजनौर : नंगलासोती के गांव मायापुरी में बरात की चढ़त के बाद घरातियों और बरातियों में हुए विवाद के बाद दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया। अंततः बरात को बैरंग लौटना पड़ा। दुल्हन पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मायापुरी में मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम भागूवाला के मुहल्ला चमरिया से बरात आई थी। देवेन्द्र की पुत्री राधा की शादी थी। बरात के खाना खाने के बाद चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें कुछ युवक जबरन बरात को डांस करने से रोके हुए थे। दुल्हन के भाई रोहित ने बरात को जल्दी चढ़ाने व अगली रस्म के लिए निवेदन किया। इस पर कुछ बरातियों ने उसकी पिटाई कर दी।

विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष के अन्य लोग भी पहुंचे। इस दौरान दूल्हा बने तरुण ने दुल्हन के पिता देवेंद्र का गिरेबान पकड़ लिया। इसके बाद दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव के लोगों के पहुंचने पर बराती भाग गए। दूल्हे के इस कृत्य से नाराज होकर लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़े सोनम के बॉयफ्रेंड को लेकर एक और खुलासा : राजा के लिए राज ही लाया था कफन, बेवफा ले रही थी पल-पल की अपडेट

हालांकि, ग्रामीणों ने समझौता करने के लिए तीन बार पंचायत की और दूल्हे से दुल्हन के पिता से क्षमा मांगने के लिए कहा, लेकिन दुल्हन के पिता से क्षमा नहीं मांगी। इस पर दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने दुल्हन राधा की तहरीर पर दूल्हे सतरुण, धर्मेन्द्र, कमल सिंह, अरुण, राहुल पर मुकदमा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : एक साथ 127 SDM का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : एक साथ 127 SDM का तबादला, देखें पूरी लिस्ट यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : एक साथ 127 SDM का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
UP PCS Transfer : योगी सरकार ने रविवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार की तरफ...
23 जून 2025 : Ballia के इस इलाके में आज 12 घंटे नहीं रहेगी बिजली
बलिया : पुलिस हिरासत में युवक ने उठाया खौफनाक कदम
23 June Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में बज्रपात : गरज-तड़प के साथ आसमां से उतरी युवक समेत दो की मौत
जमीन खरीद बिक्री में बड़ा खेल, बलिया एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
बलिया के पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने विकास के मुद्दे पर दी अहम जानकारी