Ballia News : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
On




Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गरगजपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
बताया जा रहा है कि गरगजपुर निवासी राम अवध पटेल (38) शनिवार की सुबह बेल्थरारोड गए थे। दोपहर को वह अपने गांव वापस लौट रहे थे। गांव के पास ही तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक से उछलकर गिर पड़े। आस-पास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राम अवध प्राइवेट नौकरी करते थे। वह एक महीने पहले ही खेती के काम से गांव लौटे थे। उनके दो बच्चे हैं।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:


Related Posts
Post Comments
Latest News
01 Jul 2025 19:35:32
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी...
Comments