विहिप अपने मूल्यों एवं पवित्र परंपराओं की रक्षा के लिए संकल्पित : मंगलदेव चौबे

विहिप अपने मूल्यों एवं पवित्र परंपराओं की रक्षा के लिए संकल्पित : मंगलदेव चौबे

बैरिया, बलिया : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के बैरिया प्रखंड के कार्यालय का भव्य उद्घाटन रविवार को हुआ। साथ ही बैरिया और मुरली छपरा प्रखंड के गठन का कार्य संपन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि प्रांत सह मंत्री, जिलाध्यक्ष मंगल देव चौबे ने कहा कि विहिप देश ही नहीं, अपितु पूरे विश्व के हिंदुओं के प्रति समर्पण का भाव रखते हुए हिंदू हितों के लिए कार्य करता है। हिंदू संस्कृति के संरक्षण एवं देश में हो रहे दुराचार, लव जिहाद, गौ हत्या आदि अनैतिक कार्यों के विरुद्ध हम दृढ़ संकल्पित है।


विभाग मंत्री अधिवक्ता विवेकानंद पांडे ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना आज से 60 वर्ष पूर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर की गई थी, तब से अब तक विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल गौ, गीता व गंगा के संरक्षण के साथ इस कालखंड में अपने सामने आए अनेकों चुनौतियां का सामना करते हुए विश्व हिंदू परिषद की पद्धति को आगे बढाने का काम किया है।

जिला मंत्री भानु तिवारी ने समस्त नव नियुक्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को सम्मानित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सामाजिक समरसता के भाव को परिपुष्ट करने का काम करने के साथ ही देश के सभी भू भागो में विशेष कर जनजाति क्षेत्रों अशिक्षित पिछड़े एवं साधनहीन समाज के बंधुओ का स्वाभिमान जगाकर उन्हे स्वलंबी और जागरूक बनाने का काम करता है।

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

अध्यक्षता करते हुए बैरिया प्रखंड के अध्यक्ष राकेश सिंह के साथ दिनेश मिश्रा एवं अधिवक्ता राकेश मिश्र ने आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया। बजरंग दल के संयोजक रोहित गोस्वामी ने कार्यक्रम का संचालन किया। बैरिया प्रखंड के मंत्री मिथिलेश केसरी ने अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजीत वर्मा, दिग्विजय सिंह, सुमंत तिवारी, मनीष तिवारी, संदीप केसरी, ददन भारती, दीनबंधु यादव, अभिषेक सर्राफ, आनंद शर्मा, दीपक कुमार, नरेंद्र गुप्ता, नीरज सिंह, रोहित पांडे, अंकित मौर्य, सोनू राठौर, अरविंद गिरी, भीम कुमार, मंटू गुप्ता, विनोद केसरी, उत्तपति यादव, अनिल श्रीवास्तव, बम सिंह, रमेश वर्मा,  डॉक्टर शिव जी वर्मा, दिनेश सिंह, मदन सिंह, सुजीत शाह, अनूप गुप्ता, लंकेश सिंह आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद