UP Board Exam 2024 : बलिया में एक और मुन्ना भाई गिरफ्तार

UP Board Exam 2024 : बलिया में एक और मुन्ना भाई गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहिन कराने तथा धांधली रोकने के लिये तत्पर बलिया पुलिस एक्शनमोड में है। सर्विलांस, एसओजी, साइबर सेल, अभिसूचना इकाई लगातार सूचना तो संकलित कर ही रही है, सोशल मीडिया सेल भी सतर्क दृष्टि बनाए हुए है। इसी क्रम में रसड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 
 
एक मार्च को रसड़ा पुलिस को यदुनन्दन इण्टर कालेज नराक्ष के प्रधानाचार्य विजेन्द्र यादव पुत्र स्व. शिवसरण यादव (निवासी छिब्बी, थाना रसड़ा, बलिया) द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक परीक्षार्थी मृत्युंजय सिंह उर्फ गोलू पुत्र श्यामनरायण सिंह (निवासी : औदी, थाना फेफना, बलिया) द्वारा चचेरे भाई अखिलेश सिंह पुत्र नन्दलाल सिंह (निवासी : औदी, थाना फेफना, बलिया) अनुक्रमांक 1242118535 की जगह पर बैठ कर परीक्षा दिया जा रहा था। पुलिस ने धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 5, 6/10 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का नि. अधि.) 1998 में पाबंद कर मृत्युंजय सिंह उर्फ गोलू पुत्र श्यामनरायण सिंह (निवासी औदी, फेफना, बलिया) को चालान कर दिया। 
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया : ‘हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा’ की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने...
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी