पानी की तलाश में जान गंवा रहे बेजुबान : बलिया में दो नीलगायों को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला

पानी की तलाश में जान गंवा रहे बेजुबान : बलिया में दो नीलगायों को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला

बैरिया, बलिया : पानी की तलाश में बस्ती में पहुंची दो नीलगायों को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। घटना मुरलीछपरा ब्लाक अंतर्गत खवासपुर की है।प्यास से व्याकुल दो नीलगाय पानी की तलाश में गांव में घुस गये, जिन्हें आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बना डाला। दूसरी तरफ इसी ब्लाक के धतूरी टोला गांव में पानी नहीं मिलने पर गर्मी से त्रस्त कई कबूतरों की जान रविवार को चली गई। पानी की तलाश में लोगों की छतों पर घूमते घूमते गर्मी से उनके प्राण पखेरू उड़ गए। इसी तरह की खबर बैरिया ब्लाक के बैरिया कस्बा की है, जहां पानी के अभाव में कई पक्षियों के पिछले तीन दिनों में मरने की सूचना है।


उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के अधिकांश पोखरों, गड्ढों, जलाशयों में धूल उड़ रहे हैं। सरकार के आदेश के विपरीत राजकीय नलकूप चलाकर आसपास के गड्ढे में जंगली जीव जंतुओं के लिए पानी नहीं भरा जा रहा है। इससे पानी को लेकर भारी  परेशानी है। स्थानीय लोगों ने भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी से गुहार लगाया है कि क्षेत्र के राजकीय नलकूपों को आसपास के गड्ढों को लगातार पानी से भारी रखने का आदेश जारी करें, ताकि जंगली जीव जंतु, पशु पक्षियों की जान पानी के लिए ना निकले।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में बाइक हादसा : पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दो भाई रेफर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित