बलिया में काल बनकर दौड़ा ट्रैक्टर, एक की मौत; महिला रेफर

बलिया में काल बनकर दौड़ा ट्रैक्टर, एक की मौत; महिला रेफर

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजपुर-टंडवा मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। वही, एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घायल महिला का उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विघिक कार्यवाही शुरू कर दी है। 

मंगलवार की दोपहर राजपुर निवासी खड्ग बहादुर सिंह राजपूत टंडवा मार्ग स्थित ईंट भट्ठे के पास अपने खेत में खाद का छिड़काव करा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से ईंट लेकर आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। वहीं, अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क पर लकड़ी का गट्ठर लेकर घर जा रही राजपुर निवासी जानकी देवी पत्नी मुनेश को भी चपेट में ले लिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौजूद लोगों ने घायल खड्ग बहादुर सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। वही, घायल महिला जानकी देवी को चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हालांकि परिजन बेहतर इलाज के लिए महिला को मऊ लेकर चले गई। इस सम्बंध में पूछे जाने पर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश