बलिया पुलिस के हत्थे चढ़े लिफ्ट मांगकर बाइक और मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़े लिफ्ट मांगकर बाइक और मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश

Ballia News : रसड़ा कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गयी बाइक, कट्टा-कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही के बाद तीनों का चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

बताया जा रहा है कि चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कोड़रा निवासी चंद्रशेखर यादव ने सात अक्तूबर को रसड़ा कोतवाली में लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि वह अपनी बुआ के यहां रसड़ा के मगरवली गांव जा रहा था। मगरवली गांव के पास ही एक व्यक्ति ने हाथ देकर लिफ्ट मांगा। इसके बाद उसने गाड़ी को रोक दिया।

 

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

इसी बीच पीछे से पहुंचे एक अन्य व्यक्ति ने डंडा से हमला कर दिया। घायल होने के बाद बदमाश मोटरसाइकिल तथा उसकी मोबाइल लूटकर फरार हो गये। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहां निवासी आजाद राजभर उर्फ गुड्डू, गोविंदपुर निवासी मंटू यादव उर्फ रॉकी तथा पहराजपुर निवासी चन्द्रमा राजभर उर्फ अजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गुड्डु पर गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाने में सात व मंटू पर एक मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई विश्वदीप सिंह, सिपाही त्रिवेंद्र सिंह, अजीत सिंह, आयुष मौर्य आदि थे।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे