बलिया की इस संस्था ने किया ऐसा काम... हर जुबां पर आया नाम

बलिया की इस संस्था ने किया ऐसा काम... हर जुबां पर आया नाम

बलिया : पवित्र कार्तिक मास में गंगा स्नान के लिए विभिन्न गंगा घाटों पर महिला स्नानार्थियों की सुविधा के लिए मदद संस्थान ने अनोखी पहल की है। संस्थान जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर स्थाई टेंट लगवा रहा है, ताकि महिला स्नानार्थियों को वस्त्र बदलने में दिक्कत न हों। शुक्रवार को संस्थान के सदस्यों ने महावीर घाट, कंसपुर घाट, शिवरामपुर घाट एवं जनेश्वर मिश्र सेतु से सटे जनाड़ी घाट पर अलग-अलग स्थानों पर स्थाई टेंट लगवाया। मदद संस्थान की यह पहल निश्चित ही काबिले-तारीफ है। 

बता दें कि मदद संस्थान जनपद में असहाय, लाचार, बीमार एवं जरूरतमंदों की मदद करने के साथ ही ऐसे तमाम सामाजिक मुद्दों पर पहल करने का काम करता है, जो सीधे-सीधे जन सरोकारों से जुड़ा हुआ है। संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने कहा कि यह संस्था शुद्ध रूप से पवित्र हृदय और नेक नियति से केवल लोगों की मदद करने के लिए बनी है और अपने उद्देश्यों पर निरंतर काम कर रही है। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, डॉ हरेंद्रनाथ यादव, विवेक सिंह, रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, सूर्य प्रताप यादव, प्रशांत कुमार राय, लक्ष्मीकांत यादव, धीरज यादव, पवन साहनी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद