बलिया : ग्रीष्मावकाश के मद्देनजर बहुत जरूरी है बीएसए का यह आदेश
On



बलिया : 18 मई 2024 से परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।
बीएसए ने विद्यालय बन्द होने की दशा में सामान्य लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत निर्देशित किया है कि जिन-जिन विद्यालयों पर बूथ है, वहां के प्रधानाध्यापक/ई-प्रधानाध्यापक मतदान दिवस से दो दिन पहले मतदेय स्थलों की साफ-सफाई एवं निरीक्षण हेतु विभागीय/उच्चाधिकारियों को मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की विपरित परिस्थिति का सामना न करना पड़ें। बीएसए ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने स्तर से भी उक्त विन्दु पर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया है।

Related Posts
Post Comments

Latest News
18 Mar 2026 12:52:19
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...


Comments