वैज्ञानिक का शव पहुंचते ही बलिया के इस गांव में मचा कोहराम

वैज्ञानिक का शव पहुंचते ही बलिया के इस गांव में मचा कोहराम

Ballia News : राष्ट्रीय शिला यांत्रिकी खनन मंत्रालय में भूगर्भ वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत नगरा थाना क्षेत्र के मलप हरसेनपुर गांव निवासी डॉ. रवि भूषण (45) का शव रविवार को जैसे ही गांव पहुंचा, कोहराम मच गया। भू-गर्भ वैज्ञानिक डॉ. रवि भूषण की मौत भूटान में एक दुर्घटना में हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार गांव पर ही किया।

बताया जा रहा है कि डॉ. रवि भूषण राष्ट्रीय शिला यांत्रिकी खनन मंत्रालय में भू-गर्भ वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत थे। करीब पांच वर्ष पहले भारत सरकार ने उन्हें डैम प्रोजेक्ट पर सहयोग के लिए भूटान भेजा था। भूटान में डॉ. रवि की कार्य अवधि खत्म होने वाली थी। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले डॉ. रवि भूटान में कार से कही जा रहे थे, तभी कार अनियंत्रित एक नदी में चली गई।

केंद्र और भूटान सरकार ने भू-गर्भ वैज्ञानिक डॉ. रवि की तलाश कराया। 31 मई को डॉ. रवि का शव नदी में मिला। वहां से रविवार को डॉ. रवि का शव पैतृक गांव मलप हरसेनपुर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गयी। डा. रवि की पत्नी रीमा का रोते रोते बुरा हाल है। वहीं, 14 वर्षीय पुत्र आरुष और 6 वर्षीय पुत्री आरुषि पिता का शव देख बिलखते रहे।

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली