बलिया : अपहरण कर किशोर की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने वाला गिरफ्तार

बलिया : अपहरण कर किशोर की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने वाला गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रेवती थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिक बच्चे को अगवा कर हत्या करने वाले अभियुक्त मन्नु कुमार राजभर पुत्र विजय राजभर (निवासी रेखहां छपरा सारिव, थाना रेवती, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि रेवती थाना क्षेत्र के रेखहां छपरा सारिब गांव निवासी शालू (13) पुत्र छट्ठू राजभर बुधवार को घर से  निकाला था, लेकिन लौटा नहीं। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन गुरुवार की सुबह तक शालू का कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी, तभी शुक्रवार की सुबह छपरा सारिब कान्ही पुलिया के नीचे शालू का शव बरामद हुआ। 

पुलिस की विवेचना में मन्नु कुमार राजभर पुत्र विजय राजभर का नाम सामने आया। इसी क्रम में रविवार को थानाध्यक्ष रेवती रोहन राकेश सिंह मयहमराह क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच, मुखबिर खास की सूचना पर धनेश्वरदास की मठिया के पास मन्नु कुमार राजभर पुत्र विजय राजभर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को धारा 363, 302, 201 भादवि में पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक रामसकल यादव, हेड कां. प्रकाश सिंह, कां. सूरज यादव व महिला आरक्षी तृप्ति शुक्ला शामिल रही।

यह भी पढ़े बलिया में नवागत DI का BCDA ने किया स्वागत

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...