बलिया : पोखरे में समा गई हंसती-खेलती जिन्दगी, परिवार में मचा कोहराम

बलिया : पोखरे में समा गई हंसती-खेलती जिन्दगी, परिवार में मचा कोहराम

बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लखनापार गांव में बुधवार की शाम गांव में पोखरे में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। साथ में नहा रहे युवकों की सूचना पर पहुंचे लोगों ने पोखरे में कूद कर युवक की तलाश कर बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों व गांव के लोगों को जैसे ही हुई, शोक की लहर दौड़ गई। वहीं अस्पताल पहुंच परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे।

थाना क्षेत्र के लखनापार गांव निवासी अनिल राजभर (35) पुत्र मानिकचंद राजभर गांव स्थित पोखरे में शाम को करीब 4:00 बजे अपने तीन चार साथियों के साथ नहा रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। जब लोग उसे पानी से निकाल कर अस्पताल ले गए, देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शादी 12 वर्ष पहले शकुंतला देवी से हुई थी। मृतक का एक पुत्र अनूप 10 वर्ष व दो पुत्रिया मीनाक्षी 6 वर्ष व माही 4 वर्ष है। सभी रो-रो कर बुरा हाल है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद