बलिया : छात्रनेता शिप्रान्त सिंह को गोली मारने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, दूसरे पर 15 हजार का ईनाम

बलिया : छात्रनेता शिप्रान्त सिंह को गोली मारने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, दूसरे पर 15 हजार का ईनाम

Ballia News : टीडी कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह गोलीकांड के एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को करनई गांव जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम  अमन राय पुत्र सत्य प्रकाश राय (निवासी करनई थाना सुखपुरा जनपद बलिया) बताया। वहीं, पुलिस ने मुख्य आरोपी बलवंत यादव पर 15 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है।


बता दे कि 11 मई 2024 को थाना सुखपुरा अंतर्गत हनुमानगंज चौकी के पास टीडी कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिप्रान्त सिंह को गोली मारी गई थी। एक गोली शिप्रान्त की पीठ तथा बाए पैर में लगी थी। पुलिस ने घायल छात्रनेता के पिता की तहरीर पर सचिन यादव व बलवंत यादव पुत्रगण मनराज यादव समेत चार अज्ञात के विरुद्ध धारा 307, 34 व 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया। पुलिस ने अमन राय को करनई गांव के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसएचओ योगेन्द्र प्रसाद सिंह, कां. अभय सिंह व चालक संदीप कुमार शामिल रहे। 

 

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े प्रेमी से शादी की जिद में 250 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे