NEET क्वालीफाई कर शिक्षक पुत्री अंजली सिंह ने बढ़ाया बलिया का मान

NEET क्वालीफाई कर शिक्षक पुत्री अंजली सिंह ने बढ़ाया बलिया का मान

NEET UG 2024 Result : बलिया शहर से सटे टकरसन निवासी शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह की पुत्री अंजली सिंह ने NEET UG 2024 में सफलता का परचम लहराया है। शुरू से मेधावी अंजली ने 720 अंक की परीक्षा में 675 अंक अर्जित कर न सिर्फ मां-बाप व परिजनों की परवरिश को गौरवांवित किया है, बल्कि जनपद का भी मान बढ़ाया है।

शिक्षा क्षेत्र दुबहर के कम्पोजिट विद्यालय सरया पर तैनात सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह की पुत्री व जूनियर हाई स्कूल कोटवा के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सिंह बबलू की भतीजी अंजली की नीट परीक्षा में रैंक 11469 है। हाई स्कूल की परीक्षा कैस्टर ब्रिज स्कूल बसंतपुर से 95.2 प्रतिशत एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा एएसएम कान्वेंट स्कूल सुखपुरा से 94 प्रतिशत अंकों के साथ उतीर्ण करने वाली अंजली का रूझान हमेशा डाक्टर बनकर देश सेवा करने का रहा।

नतीजतन अंंजली ने अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार मेहनत की, जिसमें उन्हें सफलता भी मिली है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षक चाचा राकेश सिंह बब्लू,  चाची तथा बडे भाई इंजीनियर आयुष प्रताप सिंह बंटी के विशेष योगदान और आशीर्वाद को देती है। अंजली की सफलता को खूूूब बधाई मिल रही है। शिक्षक नेता शशिकांत ओझा ने अंजली के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की है। 

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया : ‘हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा’ की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने...
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी