बलिया में ऐसा... थाने से 50 मीटर की दूरी पर चोरी

बलिया में ऐसा... थाने से 50 मीटर की दूरी पर चोरी

हल्दी, बलिया : हल्दी थाने से दक्षिण महज 50 मीटर की दुरी पर शनिवार की रात चोरों ने बन्द मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के समान सहित खिड़की, दरवाजा व हैंडपम्प का हैंडल तक चुरा लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है

बताया जा रहा है कि हल्दी पश्चिम टोला निवासी तन्जेब अली पुत्र तय्यब अली ने हल्दी थाने के पीछे मकान बनवाया है। इसमें बंगाल से आये बैंड पार्टी के डांसर रहते है। लगन खत्म होने के कारण मकान में रह रहे डांसर मकान के अन्दर तीनों कमरों तथा मेन गेट पर ताला लगा कर घर चले गये हैं।

खाली मकान देख चोरों ने मेन गेट व तीनों कमरों का ताला तोड़कर उसमे रखा 03 गैस सिलेंडर, बर्तन, खाने का समान आदि उठा ले गए। यही नहीं, जाते जाते खिड़की, दरवाजा व हैंडपम्प का हैंडल भी तोड़ कर लेते गये। जानकारी होते ही पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई चोरी की चर्चा का विषय बनी है। 

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

एके भारद्वाज

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार