बलिया : सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर के पुत्र की मौत, साथी घायल

बलिया : सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर के पुत्र की मौत, साथी घायल

रसड़ा, बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके साथी को मामूली चोट है, जिसका उपचार सीएचसी रसड़ा में कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बताया जा रहा है कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी संदीप कुमार सिंह (30) अपने साथी डेहरी गांव निवासी अमित कुमार सिंह (25) के साथ अठिलापुरा गांव में बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने गया था। गुरुवार की देर रात दोनों साथी बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में सेंट मेरिज स्कूल राघोपुर के पास सड़क पर मृत पड़े बाछड़े से टकरा कर दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में संदीप की मौत हो गई। वहीं अमित घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग सीएचसी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि संदीप के पिता रायपुर जिले में पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। संदीप की मां वहीं पर रहती हैं। गांव पर संदीप और उसकी पत्नी रहतीं थीं। संदीप की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्