बलिया में 25 नवम्बर को होगा जनपदीय सीनियर बालक कबड्डी टीम का चयन

बलिया में 25 नवम्बर को होगा जनपदीय सीनियर बालक कबड्डी टीम का चयन

Ballia News : जिला कबड्डी एसोसिएशन बलिया के तत्वावधान में सीनियर बालक कबड्डी टीम चयन का 25 नवम्बर को 10 बजे दिन में वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम बलिया में होगा। कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरूण सिंह ने बताया कि इसके लिए 5 सदस्यीय चयन समिति बनाई गयी है, जिसमें अजय सिंह, बिरेश दुबे, मैन यादव, अंगद सिंह और राजू राय शामिल है। वहीं, सूचना एवं रजिस्ट्रेशन समिति में मो. खुर्शीद, अजीत सिंह व राहुल को शामिल किया गया है।

कबड्डी एसोसिएशन के सचिव पंकज सिंह ने बताया कि खिलाड़ी बलिया का निवासी होना चाहिए। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का वजन 85 किग्रा से कम होना चाहिए। वहीं, जन्म प्रमाण पत्र, आधार (ओरिजिनल) एवं 2 फोटो लाना अनिवार्य है। खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सभासद राजेश गुप्ता हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट