बलिया में धारा 144 लागू, डीएम ने आदेश जारी कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को किया अलर्ट

बलिया में धारा 144 लागू, डीएम ने आदेश जारी कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को किया अलर्ट

Ballia News : आगामी दिनों में पड़ने वाली विभिन्न परीक्षाओं और त्योहारों के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने जनपद में 31 मार्च तक धारा 144 लागू कर दिया है। उन्होंने सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अपने क्षेत्र में डुग्गी पीटवाने के साथ ही लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार कराकर इसका अनुपालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।

जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने बताया कि इसके अंतर्गत किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एक समूह में एकत्रित नहीं होंगे। कोई जुलूस तथा धरना-प्रदर्शन नहीं होगा। विशेष परिस्थितियों में जुलूस आदि के लिए सक्षम अधिकारी से अनुमति लिया जाना अनिवार्य होगा। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र व विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चलेगा। उन्होंने कहा है कि परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ व अन्य संचार संबंधित उपकरण एवं आईटी उपकरण ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार