बलिया : सड़क हादसे में घायल दूसरे साथी की 10वें दिन मौत, छात्रनेता के चाचा थे राजेश सिंह

बलिया : सड़क हादसे में घायल दूसरे साथी की 10वें दिन मौत, छात्रनेता के चाचा थे राजेश सिंह

मझौवां, बलिया : 10 दिन पहले सड़क हादसे में घायल रेवती थाना क्षेत्र के दिघारगढ़ निवासी छात्रनेता अमितोश सिंह पिंकू के चाचा राजेश सिंह (57) भी जिन्दगी की जंग हार गये। इसकी सूचना मिलते गांव-घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। पत्नी रीता सिंह व पुत्र राहुल कुमार सिंह की करूण क्रंदन व चीत्कार से मौजूद हर कोई सिसक रहा है। 

गौरतलब हो कि 10 फरवरी को रेवती थाना क्षेत्र के दिघार गांव निवासी मुकेश पाण्डेय (42) पुत्र स्व.शिवानंद पाण्डेय तथा राजेश सिंह (57) एक ही बाइक से रेवती जा रहे थे। इसी बीच, पचरूखिया-रेवती मार्ग पर कूड़ा फैक्ट्री के पास उनकी बाइक पर नीलगाय छलांग लगा दी, जिससे दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गये थे। वाराणसी ले जाते वक्त मुकेश की मौत हो गयी थी। वहीं, राजेश सिंह का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा था। लेकिन अफसोस सोमवार की सुबह राजेश सिंह भी जिन्दगी की जंग हार गये।इस घटना से ‌हर कोई अवाक है। मिलनसार व व्यवहारकुशल व्यक्तित्व के धनी राजेश सिंह की मौत से चहुंओर शोक की लहर दौड़ गई है।

हरेराम यादव

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद