Road Accident in Ballia : बलिया में भीषण सड़क हादासा, युवक की मौत ; साथी रेफर

Road Accident in Ballia : बलिया में भीषण सड़क हादासा, युवक की मौत ; साथी रेफर

बैरिया, बलिया : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही हनुमान मंदिर के पास ट्रक को ओवरटेक करने में पिकअप ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रक चालक व पिकअप चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गए थे। मृतक की पहचान मनीष यादव (19) पुत्र सत्यदेव यादव (निवासी हर छपरा दयाछपरा, बैरिया) व बुरी तरह से घायल संजय साह (22) पुत्र पूर्णवासी साह (निवासी हरछपरा दयाछपरा, बैरिया) के रूप में हुई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक व पिकअप बलिया से बैरिया की तरफ आ रहे थे वही, बाइक सवार बैरिया से अपने गांव हरछपरा जा रहे थे। टेंगरही के पास ट्रक से पास लेने के चक्कर में पिकअप ने बाइक को रौंद दिया।

मनीष यादव का सिर पिकअप से पूरी तरह कुचल गया था, जबकि संजय भी बुरी तरह से घायल था। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक का शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजा गया है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवा दिया गया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक व पिकअप की तलाश की जा रही हैं। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच 31 पर यातायात रुका हुआ था। वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

यह भी पढ़े बलिया में आटोपार्टस की दुकान में लगी भीषण आग, कार समेत लाखों का सामान स्वाहा

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Road Accident In Ballia : दुकान पर बैठे पांच लोगों पर चढ़ी बेकाबू कार, एक की मौत

Post Comments

Comments

Latest News

लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा महिला तथा उसकी दो नाबालिक...
Ballia News : रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन मिला घर से लापता तीन वर्षीय बालक, क्या हैं राज
उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम में बलिया की साक्षी का चयन
बलिया में शराब दुकान का ताला तोड़कर 1.90 लाख पार, चोरों की गतिविधियां सीसीटीवी में रिकार्ड
बलिया में दिखा 'टीम निर्भय' की मेहनत का रंग : गंगापार नौरंगा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों को मिला लाभ
बलिया में बदमाशों ने युवक पर झोंका फायर, मचा हड़कम्प
बलिया में ARP परीक्षा का रिजल्ट जारी : 43 अभ्यर्थी पास, 15 दिसम्बर को होगी माइक्रो टीचिंग