Road Accident in Ballia : विद्युत पोल से टकराई कार, युवक की मौत ; तीन गंभीर

Road Accident in Ballia : विद्युत पोल से टकराई कार, युवक की मौत ; तीन गंभीर

Ballia News : पकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहराजपुर चट्टी के पास शनिवार की देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल में टक्करा गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, तीन लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गयी।

बताया जा रहा है कि शहर से सटे फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव निवासी आशीष कुमार, प्रदीप चौरसिया, आनंद कुमार तथा सतीश कुमार पुत्र शिवबालक पासवान शनिवार की देर रात कार से नगरा-एकइल मार्ग होते हुए बलिया आ रहे थे। पहराजपुर चट्टी के पास कार असंतुलित होकर बिजली के पोल में टकरा गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में चारों घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सतीश कुमार की मौत हो गई। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद