Road Accident in Ballia : बलिया में बाइक को टक्कर मार पलटी बोलेरो, युवक की मौत

Road Accident in Ballia : बलिया में बाइक को टक्कर मार पलटी बोलेरो, युवक की मौत

बलिया : सिकंदरपुर के बनहरा गांव के पास शनिवार को बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पकड़ी थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी प्रेमी राम (28) पुत्र स्व. खूबलाल राम शनिवार की दोपहर अपने ननिहाल बस्ती बुजुर्ग से शादी का सामान खरीदने के लिए बाइक से सिकंदरपुर जा रहा था। जैसे ही वह बनहरा गांव के समीप पहुंचा, वैसे ही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बोलेरो सड़क के नीचे खेत में पलट गई। इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही लोगों ने घायल को अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली