बलिया में फरार अपराधी की गिरफ्तारी पर 25 से बढ़ाकर 50 हजार हुई पुरस्कार राशि

बलिया में फरार अपराधी की गिरफ्तारी पर 25 से बढ़ाकर 50 हजार हुई पुरस्कार राशि

Ballia News : पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने फरार अभियुक्त सुरेश सिंह उर्फ धनजी कुंवर पुत्र इन्द्रदेव सिंह (निवासी कस्बा सहतवार थाना सहतवार, बलिया) पर पूर्व में घोषित इनाम राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी से संबंधित परिणामजनक सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गोपनीय रखते हुए उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा पुरस्कार की राशि प्रदान की जायेगी।

थाना सुखपुरा पर पंजीकृत धारा 308 (5), 352, 351 (3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा की आख्या के आधार पर क्षेत्राधिकारी नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) की संस्तुति पर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा वांछित/फरार अभियुक्त पर 25,000/-रुपये ईनाम घोषित किया गया था, किन्तु अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नही होने के कारण पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर द्वारा अपने पत्र के माध्यम से 25000/-रुपये इनाम धनराशि को बढ़ाए जाने के अनुरोध के क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ ने घोषित इनाम राशि को 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव